भाषा की इकाइयां
वाक्य
उपवाक्य
पदबंध
पद
शब्द
अक्षर
वर्ण (ध्वनि)
:- भाषा की सबसे छोटी इकाई (वर्ण)या ध्वनि होती है।
:- भाषा की सबसे बड़ी एवं सार्थक इकाई वाक्य होती है।
:- मौखिक भाषा की सबसे छोटी इकाई ध्वनि होती है।
:- लिखित भाषा की सबसे छोटी इकाई वर्ण होती है।
वर्ण एवं ध्वनि में अंतर
ध्वनि:-किसी भी आवाज को हूं ध्वनि कह सकते हैं।
वर्ण :- ध्वनि को लिख लेना ही वर्ण कहलाता है।
अक्षर एवं वर्ण में अंतर
अक्षर:- जो शब्द में स्पष्ट दिखाई दे।
वर्ण:- जो शब्द में स्पष्ट दिखाई न दे,तथा वह एक मात्रा के रूप में हो।
जैसे- कमल
इस शब्द में (क+म+ल ) अक्षर हैं।
तथा (क्+अ+म्+अ+ल्+अ) वर्ण हैं।
शब्द एवं पद में अंतर
शब्द:- जो केवल अकेला पाया जाता है।
पद:- जो वाक्य में पाया जाता है।
जैसे:- (राम,सीता,राधा,भारत, लखनऊ)
ये सभी शब्द हैं।
:- (राम स्कूल जाता है।)
इस वाक्य में (राम, स्कूल,जाता,है) सभी पद हैं।
पदबंध
:-दो या दो से अधिक पदों को एक पद में बांधना ही पदबंध कहलाता है।
जैसे:-
तालाब में बहुत सुंदर फूल खिले हैं।
इस वाक्य में (बहुत सुंदर फूल) तीन पद हैं, तीनों पद मिलकर एक पदबंध कहलाएंगे।
उपवाक्य
:-जब किसी वाक्य में एक से अधिक खंड पाए जाते हैं तो उन खंडों को ही उपवाक्य कहा जाता है।
जैसे:-
राम सुबह लखनऊ गया और शाम को लौट आया।
इस वाक्य में (राम सुबह लखनऊ गया) एक खंड है, तथा
(शाम को लौट आया) दूसरा खंड है।
अत: इस वाक्य में दो उपवाक्य हैं।
सभी से निवेदन है कि अपनी राय लिखकर अवश्य दें,🙏
ReplyDelete